छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

तखतपुर विधायक की गुंडागर्दी के विरोध में अभाविप ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन …

चांपा। 28 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तखतपुर में आयोजित जिला सम्मेलन में स्थानीय विधायक डॉ रश्मि सिंह की उपस्थिति में छात्रों से हुई मारपीट को लेकर आज एबीवीपी जांजगीर चाम्पा द्वारा चाम्पा एस डी एम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

ज्ञात हो की अभाविप अपने अमृत महोत्सव को लेकर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़, समर्थ छत्तीसगढ़ सशक्त भारत के नारे के साथ जिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। ऐसा ही एक आयोजन 28 जनवरी को तखतपुर में प्रारंभ होने से पूर्व विधायक डॉ रश्मि सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पोहांच कर सामान्य छात्रों एवम कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी कर मारपीट की। अभाविप के जिला संयोजक आशुतोष सोनी ने बताया की इस प्रकार की घटना निंदनीय है और यह प्रदेश में युवाओं के बीच कांग्रेस की खोये हुए जनाधार से बौखलाई हुई कांग्रेस की युवा विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करती है। अभाविप ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ दंडनात्मक कार्यवाही की मांग की है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles