Uncategorized

महतारी वंदन ईं-केवायसी प्रशिक्षण सह पोषण पखवाड़ा हेतु जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महतारी वदंन योजना अंतर्गत हितग्राहीयों के ईं-केवायसी कराने हेतु च्वाइस सेंटर के वीएलई एवं परियोजना अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महतारी वंदन योजनांतर्गत हितग्राहियों के ईं-केवायसी कराने हेतु आ रही समस्याओं का निराकरण मास्टर ट्रेनर द्वारा किया गया। साथ ही महतारी योजना अंतर्गत हितग्राहियों के सरलतापुर्वक ईं-केवायसी कराने हेतु कमबद्ध प्रकिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया एवं वी.एल.ई. तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आपस में समन्वय बैठक आयोजित कर सुगमतापूर्वक महतारी वंदन हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया। ई-केवाईसी का कार्य जून के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण किये जाने की जानकारी वीएलई को प्रदान की गई ।

कार्यक्रम में जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु पोषण अभियान अंतर्गत जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी पोषण पखवाड़ा का 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजन किया जा रहा है। वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार मस्तिष्क का 85 प्रतिशत से ज्यादा विकास छह साल की उम्र तक हो जाता है, और सबसे तेज विकास जीवन के पहले 1000 दिनों में होता है। जीवन के प्रारंभिक वर्ष में देखभाल और पोषण के महत्व को दृष्टिगत रखते हुये 8वें पोषण पखवाड़ा में जीवन के प्रारंभिक छह वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास” पर ध्यान केंद्रित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा “पोषण पखवाड़ा” के जागरूकता सत्र के दौरान विस्तृत जानकारी प्रदाय की गयी।

Related Articles