Uncategorized

गौरव पथ बस स्टैंड के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल …

img 20260215 wa00555913373007832981822 Console Corptech


चांपा। शहर के गौरव पथ स्थित बस स्टैंड के पास आज एक और सड़क दुर्घटना सामने आई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो ग्राम बिरगहनी के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है और एक अन्य युवक का पैर टूट गया है। हादसे में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चांपा का गौरव पथ अब जानलेवा सड़क साबित होता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में इसी मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद न तो सड़क पर स्पीड ब्रेकर या स्टॉपर लगाए गए हैं और न ही यातायात नियंत्रण की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई दे रही है।
लोगों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर चांपा पुलिस की सक्रियता और नियमित पेट्रोलिंग भी नजर नहीं आती, जिससे तेज रफ्तार वाहन चालकों के हौसले बढ़े हुए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गौरव पथ पर स्पीड ब्रेकर, स्टॉपर और यातायात निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि रोज-रोज हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles