Uncategorized

चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला नाबालिग महाराष्ट्र के पूर्णे से गिरफ्तार …

file 000000008454622fb2a5a10ef94e133b282293557967544743547148 Console Corptech

जांजगीर–चांपा। हत्या की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला कर फरार हुए विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी बालक को पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्णे जिले से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप दास मानिकपुरी दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 8:30 बजे अपने एक दोस्त के साथ तालाब के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विधि से संघर्षरत बालक मौके पर पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने हाथ में रखे चाकू से संदीप पर प्राणघातक हमला किया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना संकलन के आधार पर विधि से संघर्षरत बालक की लोकेशन ट्रेस कर उसे पूर्णे (महाराष्ट्र) से पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक दीपक कश्यप, अनुज खरे, लखेश विश्वकर्मा, प्रहलाद निर्मलकर, रज्जू रात्रे सहित थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles