Uncategorized

निशानेबाजी और आत्मविश्वास बढ़ाने जर्वे में पुलिस का वार्षिक फायरिंग अभ्यास …

img 20251213 wa00322078841703423012092 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास बलौदा क्षेत्रांतर्गत स्थित जर्वे फायरिंग रेंज में 12 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किया गया है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, निशानेबाजी क्षमता तथा हथियार संचालन कौशल को और अधिक सुदृढ़ करना है।

फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आधुनिक हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यास में सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है तथा वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, सतर्कता एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को किसी भी आपात एवं चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए सक्षम बनाते हैं।

img 20251213 wa00315528606262144535032 Console Corptech

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह वार्षिक फायरिंग अभ्यास पुलिस जवानों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles