Uncategorized

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन पर सख़्त कार्रवाई, 7 हाईवा वाहन जब्त …

img 20260208 wa00025783132485839995678 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की गई। तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पूछेली क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए 7 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।जब्त किए गए वाहनों को नियमानुसार खनिज विभाग एवं पुलिस बल को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला टास्क फोर्स द्वारा सतत निगरानी रखते हुए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles