Uncategorized

सालभर की प्रतीक्षा के बाद खिला ब्रह्मकमल, घर में मनी खुशी …

img 20250816 wa01566840365333389622476 Console Corptech

चांपा। कंचन प्रिंटर्स मंझली तालाब, सीताराम गली निवासी संदीप देवांगन के घर में आज एक साल बाद ब्रह्मकमल का फूल खिला है। यह पुष्प अपने दुर्लभ और पवित्र स्वरूप के कारण खास महत्व रखता है।

ब्रह्मकमल, जिसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों और पुराणों में मिलता है, को देवताओं का प्रिय पुष्प माना जाता है। यह फूल प्रायः रात में ही खिलता है। कहा जाता है कि इसके खिलने को शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में ब्रह्मकमल खिलता है वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

img 20250816 wa01531728259872105928396 Console Corptech

आयुर्वेद में भी ब्रह्मकमल का विशेष महत्व बताया गया है। इसकी जड़ और पत्तियों का उपयोग पारंपरिक औषधियों में किया जाता है। माना जाता है कि इसमें शरीर को रोगों से बचाने और मानसिक शांति प्रदान करने के गुण पाए जाते हैं।संदीप देवांगन ने बताया कि उनके घर में यह फूल एक साल बाद खिला है।इसकी प्रतीक्षा परिवारजन पूरे वर्ष करते हैं। फूल खिलने के दौरान परिजन और पड़ोसी इसे देखने पहुंचे और इस अनोखे दृश्य के साक्षी बने।

इस तरह एक साल बाद खिला ब्रह्मकमल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसे घर में शुभता और समृद्धि का द्योतक भी माना जा रहा है।

Related Articles