Uncategorized

ऐतिहासिक बुलडोज़र रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जोरदार स्वागत …

जांजगीर-नैला। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा विभाग मंत्री अरुण साव के जांजगीर-नैला आगमन पर युवाओं ने भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका के पूर्व पार्षद जितेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में एक अनोखी बुलडोज़र (JCB) रैली निकाली गई, जिसने पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना दिया।

यह रैली गिन्नी पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर शारदा चौक, नेताजी चौक, भारत माता चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। भाजपा के झंडों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजी बुलडोज़र रैली को देखकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी गद्गद् हो उठे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर JCB पर चढ़कर फोटो खिंचवाया, जिससे युवाओं में और जोश भर गया।

नगरवासियों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर माहौल को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सेन, देवांगन समाज ब्लॉक अध्यक्ष महेश देवांगन, अनुराग तिवारी, सुरेंद्र यादव, चंद्रकांत रात्रे, कुलदीप सिंह, राजेश देवांगन, सिद्धार्थ राठौर, जतिन देवांगन, कृष्ण देवांगन, लेखराम, प्रभात, दिग्विजय, योगेश, सीबू राठौर सहित 100 से अधिक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह रैली नगर में आकर्षण का केंद्र बनी और भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह ने माहौल को ऐतिहासिक बना दिया।

Related Articles