Uncategorized

सप्तमी की रात माँ बम्लेश्वरी को अर्पित होगी नींबू की माला …

img 20250928 wa00004909033320249423337 Console Corptech

चांपा। नगर की देवी माँ बम्लेश्वरी को सप्तमी की मध्य रात्रि विशेष पूजा-अर्चना के साथ नींबू की माला अर्पित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 सितम्बर 2025, सोमवार मध्य रात्रि माँ बम्लेश्वरी मंदिर में यह पारंपरिक अनुष्ठान होगा। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई नींबू की माला माँ के चरणों में सजाई जाएगी।

माँ बम्लेश्वरी मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कतारबद्ध होकर ही मंदिर परिसर में प्रवेश करें और विधिवत दर्शन करें। समिति ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

इस प्रकार माँ बम्लेश्वरी मंदिर में सप्तमी की रात नींबू माला अर्पण का यह विशेष आयोजन भक्तों की आस्था और परंपरा का प्रतीक बनेगा।

Related Articles