Uncategorized

युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा: पंकज शुक्ला बने जिलाध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत …

जांजगीर-चांपा। युवक कांग्रेस में नए जोश और नए नेतृत्व का आगाज हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुशंसा पर पंकज शुक्ला को जिला युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिलेभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

शाम को चांपा नगर में उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, गाजों की धुन और जमकर हुई आतिशबाजी के बीच कांग्रेसी नेताओं व युवा कार्यकर्ताओं ने पंकज शुक्ला का अत्यंत गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उमड़ा उत्साह साफ दिख रहा था, वहीं शहरभर में नए जिलाध्यक्ष बनने को लेकर खुशी का माहौल रहा।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज शुक्ला ने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और विश्वास के बूते मिली है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा व ऊर्जा के साथ युवाओं को जोड़ने, उनकी समस्याओं पर काम करने और संगठन को मजबूत बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles