Uncategorized

कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ निकाली जनआक्रोश रैली, भ्रष्टाचार रोकने की मांग …

img 20251029 wa00036969386195646718861 Console Corptech

जांजगीर चांपा। नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में लापरवाही और नगर प्रशासन की उदासीन कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी चौक से नगरपालिका कार्यालय तक कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं, पार्षदों और पदाधिकारियों ने रैली निकालकर नगर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

इस रैली में जांजगीर-चांपा विधानसभा विधायक व्यास कश्यप सहित नगर के विभिन्न वार्डों के पार्षद और कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के अधिकारी एवं अध्यक्ष पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए सरकारी निधियों का मनमाने तरीके से दुरुपयोग कर रहे हैं।

rajangupta Console Corptech
img 20251029 wa00056494592985187316920 Console Corptech

नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड 14 के पार्षद प्रिंस शर्मा ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से जुड़े विकास कार्यों को नजरअंदाज कर राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी पैसों से शहरभर में बधाई संदेशों एवं प्रचारात्मक होर्डिंगों पर अनियमित खर्च किया जा रहा है।शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर पालिका में चल रही अनियमितताओं पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई और पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी को बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन से नगर पालिका प्रशासन पर दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। शहरवासी अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर निगाह लगाए हुए हैं।

Related Articles