Uncategorized

अवैध धान पर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई,कोचियों-बिचौलियों पर सख्ती, अवैध धान जब्त …

img 20251210 wa00547629461128066413063 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बिचौलियों एवं कोचियों पर मंडी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया गया। तहसील जांजगीर के ग्राम नवापारा में कृष्णाकन्हाई से 220 कट्टी (88 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। टीम ने मौके पर धान की माप–तौल कर पंचनामा तैयार करते हुए आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

इसी तरह तहसील पामगढ़ के ग्राम भैंसो में रूपराम साहू से 35 कट्टी (14 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। प्रशासन द्वारा दोनों मामलों में मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा एवं पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के लिए अवैध धान पर यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.24.20 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे