Uncategorized

भाजयुमो को मिला मजबूत युवा चेहरा, अमन प्रताप सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष …

img 20251218 wa00026501472893110968137 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत जांजगीर-चांपा जिले के युवा नेता अमन प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमन प्रताप सिंह का संगठनात्मक अनुभव सशक्त और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने तत्कालीन युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के करीबी सहयोगी के रूप में संगठन को मजबूत करने हेतु निरंतर कार्य किया है। पार्टी के विभिन्न आंदोलनों एवं कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय और प्रभावी भूमिका रही है।
पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक एवं जिला संयोजक के दायित्वों का सफल निर्वहन करते हुए उन्होंने संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और युवा वर्ग में मजबूत पकड़ के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
अमन प्रताप सिंह की नियुक्ति से जांजगीर-चांपा जिले सहित पूरे प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles