Uncategorized

नेशनल हेराल्ड मामले में क्लीन चिट के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का किया घेराव …

img 20251218 wa00386557862676728530739 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर नेशनल हेराल्ड प्रकरण में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवा कांग्रेस जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में खोखसा फाटक स्थित भारतीय जनता पार्टी के जांजगीर कार्यालय का घेराव किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा बीते 11 वर्षों से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई की जा रही थी। जिस मामले में न्यायालय ने सत्य और न्याय के पक्ष में फैसला सुनाकर कांग्रेस नेतृत्व को क्लीन चिट दी है, वह भाजपा के झूठे आरोपों का करारा जवाब है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि न्यायालय के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार थे। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी हर साजिश के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बदनाम करने के लिए जो साजिश रची गई थी, उसे न्यायालय के आदेश ने पूरी तरह गलत और निराधार सिद्ध कर दिया है।

कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्दीकी व शिशिर द्विवेदी ने किया । कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्य. अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश सचिव टिंकू मेमन, गिरधारी यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सेवादल जिलाध्यक्ष देव पाण्डेय, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर, ब्लॉक अध्यक्षगण सुनील साधवानी, चिंताराम राठौर, गोविंदराम कश्यप, पूर्व नपा अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, नागेंद्र गुप्ता, मो अली, सौरभ सिंह, आभास बोस, रामबिलास राठौर, कन्हैया राठौर, अमरजीत सलूजा, दिनेश महंत, परमेश्वर निर्मले, प्रमोद पांडे, विष्णु यादव, गौरव सिंह, हर्षवर्धन सिंह, संस्कार राठौर, जगदीश्वर सूर्यवंशी, महेंद्र कश्यप, राज अग्रवाल, शर्मिष्ठा कंसारी, अंजलि देवांगन, अनीता प्रकाश, राजू शर्मा, रवि शेखर, अशोक सोनवानी, सदन यादव, गोविंद केशरवानी, संतोष कुमार, धनपति करियरे, बसंत सिंह, रामरतन भैना, शेषनाथ टंडन, महेश खरे, अशोक यादव, लच्छी लादेर, दुर्गा कुर्रे, तमिंद्र देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, गिरधर देवांगन, जिब्बू आर्य, अब्बास खान, परदेशी केवंट, राजकुमार सरोज, शुभम बरेठ, पुनीराम देवांगन, विष्णु, बहादुर यादव, आकाश तिवारी, आकाश सिंह, प्रतीक सिंह, शुभंकर सिंह, गगन गुरुद्वान, अंशु रजक, सौरभ सिंह, सागर पटेल, जय सेवायक, विनोद चक्रवर्ती, खगेंद्र कश्यप, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Related Articles