ट्रांसफार्मर व केबल चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार, 17.30 लाख की संपत्ति जब्त …




जांजगीर–चांपा जिले में विद्युत ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्युमिनियम केबल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांजगीर–चांपा पुलिस की सक्रियता से एक संगठित अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह चोरी के माल के परिवहन के लिए बोलेरो वाहन को एंबुलेंस का रूप देकर पुलिस व आम जनता को भ्रमित करता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर, कॉपर व एल्युमिनियम वायर, लोहे के एंगल, वारदात में प्रयुक्त कटर मशीन, औजार, 04 मोबाइल फोन तथा छोटा हाथी वाहन और फर्जी एंबुलेंस बोलेरो वाहन सहित कुल 17 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार पतासाजी के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई।



पुलिस के अनुसार, दिनांक 13–14 जनवरी 2026 की रात रोड दुरपा के पास स्थित पुराने ट्रांसफार्मर से लगभग 230 किलोग्राम कॉपर चोरी की रिपोर्ट तथा 22 जनवरी 2026 को लोहर्सी क्षेत्र में 200 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। इन मामलों में थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी ने स्वीकार किया कि गिरोह द्वारा पहले ट्रांसफार्मर व केबल की रेकी की जाती थी, मोबाइल से फोटो लेकर योजना बनाई जाती थी और रात के समय पिकअप वाहन व एंबुलेंस के रूप में तैयार बोलेरो का उपयोग कर चोरी की जाती थी। चोरी के बाद कॉपर वायर को कबाड़ी के माध्यम से खपाया जाता था।
आरोपियों ने थाना मुलमुला, अकलतरा, बलौदा बाजार एवं बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। प्रारंभिक जांच में गिरोह की 10 से अधिक घटनाओं में संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है, जिसके चलते उनके विरुद्ध संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है।


- मुख्य आरोपी – अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी पिता सूरज वानी उम्र 26 वर्ष निवासी रिस्दा परसाडीह मोहल्ला वार्ड क. 01 थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
- संतोष भास्कर पिता कमल प्रसाद भास्कर उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क. 06 कोहरौदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
- विरेन्द्र सुमन पिता बुधराम सुमन उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड 12 खोरसी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
- राज आर्यन वानी उर्फ छोटू वानी पिता बबन वानी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
- अमन रात्रे पिता राकेश रोशन रात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
- राज आर्यन उर्फ रोहित वानी पिता रणवीर वानी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, सउनि ,आर पी बघेल , नरेन्द्र शुक्ला, प्रआर विरेन्द्र टण्डन, आरक्षक शिवरायसागर, प्रवीण साहू, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव,, रामकुमार कश्यप, विश्वजीत आदिले, राघवेन्द्र घृतलहरे, दिनेश चौहान, शेषनारायण साहू, जयदीप भास्कर, टुकेश्वर डडसेना, यशवंत पाटले एवं, थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।





