Uncategorized

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर ब्लॉक कांग्रेस चांपा की बैठक, जांजगीर घेराव में अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान …

चांपा। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किसान व मजदूर भाई-बहनों के हित संरक्षण को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक चांपा के प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि वे कल होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जांजगीर चलें।

बताया गया कि इस महत्वपूर्ण घेराव कार्यक्रम में डॉ. चरणदास महंत, दीपक बैज, विजय जांगिड़, विजय केशरवानी सहित जिले के सभी विधायकगणों की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया। उन्होंने घेराव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से दोपहर 12.30 बजे नंदा बुक डिपो के सामने एकत्रित होकर एकसाथ जांजगीर चलने का आह्वान किया। वहीं आभार व्यक्त करते हुए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशन सोनी ने कांग्रेसजनों से आसपास के किसान भाइयों को साथ लेकर चलने की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राज सरोज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, श्रीमती शांति सोनी, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय, पार्षद पवन आर्य, ललित देवांगन, अंजली देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश तिवारी, भूपेंद्र चंद्रा, अनिल बनकर, पूर्व पार्षद डुग्गु प्रधान, रंजन कैवर्त, राकेश जोशी, युवा नेता भागीरथी दुबे, हाशिम खान, अनिता प्रकाश, कविता देवांगन, राजू शर्मा, परदेशी कुर्रे, जीवन बंजारे, संजय साधवानी, संजय देवांगन, इतवारी यादव, विष्णु गाड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बेहद अहम है, और इसकी सफलता के लिए जनभागीदारी आवश्यक

Related Articles