


जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन प्रदेश अध्यक्ष इकबाल खान की सहमति से किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े की अनुशंसा पर जिले के अध्यक्ष संतोष सिंह जब्बल ने नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शमसुद्दीन अंसारी को जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री अंसारी को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शमसुद्दीन अंसारी ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा की नीतियों और विचारधारा को अल्पसंख्यक समाज सहित जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का भरोसा दिलाया।
भाजपा नेताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा की गतिविधियां और प्रभावी होंगी तथा संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा।







