Uncategorized

जंगल में करंट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला …

file 000000008454622fb2a5a10ef94e133b282293557967544743547148 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस के अंतर्गत थाना बलौदा क्षेत्र के छाता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए लगाए गए बिजली करंट तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार लहरें, निवासी खिसोरा के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 फरवरी 2026 की दरमियानी रात छाता जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों द्वारा जंगली सूअर को मारने के उद्देश्य से बिजली करंट युक्त तार बिछाया गया था। इसी दौरान अनिल कुमार लहरें उस करंट तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला पंजीबद्ध कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों ने अवैध रूप से बिजली करंट का उपयोग कर जंगली जानवरों के शिकार की मंशा से यह तार लगाया था, जो अंततः मानव जीवन के लिए घातक साबित हुआ।
विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगली जीवों को नुकसान पहुंचाने वाले इस प्रकार के अवैध कृत्यों से दूर रहें। ऐसे कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे मानव जीवन और पर्यावरण दोनों को गंभीर खतरा होता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles