Uncategorized

चोरी के मामले में जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद …

img 20260220 wa00373838654115163851273 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त वाहन तथा ₹700 नगद बरामद किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात प्रार्थी जगजीवन कुर्रे, निवासी बिहारगनी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा राशन सामग्री, एक मोटरसाइकिल एवं नगद राशि चोरी कर ली गई थी। प्रकरण दर्ज कर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के फिराक में दो व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) अमृतलाल पटेल पिता रामलाल पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजापारा चांपा तथा (2) घनश्याम लाल चौहान उर्फ ब्लूटूथ पिता जेठू राम चौहान, उम्र 37 वर्ष, निवासी बैग बुढ़वा, थाना शक्ति, जिला शक्ति बताया। मेमोरेंडम कथन में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि राशन सामग्री और नकदी खर्च कर दी गई थी।आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, आरक्षक शंकर राजपूत, नीतीश विश्वकर्मा, विनोद राठौर एवं महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles