Uncategorized

आदर्श पाण्डेय बने भाजयुमो चांपा मंडल के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह …

img 20260224 wa01035365815152290978728 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की सूची दिनांक 23 फरवरी 2026 को जारी की गई, जिसमें आदर्श पाण्डेय को चांपा नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही नगर के युवाओं और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। आदर्श पाण्डेय के महामंत्री बनने से युवाओं में विशेष खुशी और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

अपनी नियुक्ति पर आदर्श पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, भाजपा चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार थवाईत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा मंडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आदर्श पाण्डेय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles