



जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।


दिनांक 07 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी नोनी बाई, उम्र 47 वर्ष, निवासी सेमरिया सबरिया डेरा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, विजय निराला, रामलाल मार्कडेय, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, श्याम ओग्रे, विनोद मनहर, लक्ष्मीकांत, महिला आरक्षक सविता पटेल, मोनिका जोगी, प्रेमा जांगड़े तथा सैनिक चंद्रशेखर प्रधान व अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।








