Uncategorized

शिक्षकों की कमी और लिपिकों की तैनाती, चांपा जनगणना आदेश पर उठे सवाल …

img 20260413 wa00616815470684676727386 Console Corptech

चांपा। चांपा नगर पालिका क्षेत्र में आगामी जनगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 01 मई से 30 मई तक प्रस्तावित जनगणना कार्य के लिए जहां शासन के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के सहायक शिक्षकों व शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक के रूप में लगाई जानी चाहिए, वहीं नगर पालिका चांपा में इसके विपरीत लिपिकों की ड्यूटी लगाए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, नगर के कई विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के नाम जनगणना प्रशिक्षण आदेश में शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि नगर स्थित डीडीओ प्राप्त संस्थाओं के लगभग सभी लिपिकों की ड्यूटी प्रगणक के रूप में लगा दी गई है। इससे न केवल शिक्षकों की कमी उजागर हुई है, बल्कि शासन के नियमों की अनदेखी का आरोप भी लगाया जा रहा है। इसी विषय को लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्री के नेतृत्व में नगर के सभी लिपिकों ने जनगणना प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राम संजीवनी सोनवानी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

कौशलेश सिंह क्षत्री ने बताया कि भारत सरकार के नियमों के अनुसार जनगणना में प्रगणक की जिम्मेदारी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल शिक्षकों को दी जानी चाहिए, जिसका पालन जिले की अन्य तहसीलों में किया जा रहा है। इसके बावजूद नगर पालिका चांपा में लिपिकों की ड्यूटी लगाना नियमों के विपरीत है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के कई स्कूलों के शिक्षकों का नाम ड्यूटी सूची में नहीं होना गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।
संघ का आरोप है कि शासन द्वारा केवल गर्भवती, गंभीर बीमारी से ग्रसित, दिव्यांग या शीघ्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को ही ड्यूटी से मुक्त किए जाने का प्रावधान है। बिना ठोस कारण के शिक्षकों को ड्यूटी से अलग रखना उच्च कार्यालयों की लापरवाही या कथित सिफारिश का परिणाम हो सकता है। संघ के जिलाध्यक्ष विशाल वैभव ने नगर पालिका द्वारा जारी इस आदेश की कड़ी निंदा करते हुए समय रहते संशोधन की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदेश में सुधार नहीं किया गया, तो कलेक्टर से मिलकर इस विषय को गंभीरता से उठाया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया कि जिले में इस प्रकार का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन सौपने वालो मे श्री कौशलेश सिंह क्षत्री उप प्रान्तध्यक्ष छ ग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ,श्री जितेंद्र साहू स ग्रेड -2,श्री कमलेश कुमार शुक्ला स ग्रेड 2,श्री कृष्णा यादव स ग्रेड 2,चंद्र प्रकाश यादव स ग्रेड 3, श्रीमती कविता कांत स ग्रेड 3, श्रीमती सीता देवी स ग्रेड 3, श्री संतोष यादव स ग्रेड 3,श्री उदित नारायण कँवर स ग्रेड 03 आदि सभी संस्था के लिपिक उपस्थित रहे

Related Articles