Uncategorized

चांपा के शिक्षा क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि, लायंस इंग्लिश स्कूल को CBSE की मान्यता …

ab16386467873451895363 Console Corptech

चांपा। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से औपचारिक संबद्धता प्राप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से चांपा सहित पूरे क्षेत्र के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित यह विद्यालय वर्ष 1978 से लगातार अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। लगभग 58 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा में विद्यालय ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और अब सीबीएसई से संबद्धता मिलने के साथ ही इसे राष्ट्रीय स्तर की पहचान प्राप्त हो गई है।
विद्यालय प्रबंधन को 23 अप्रैल को सीबीएसई के पोर्टल के माध्यम से संबद्धता की आधिकारिक जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ ही विद्यालय को बोर्ड द्वारा संबद्धता क्रमांक भी जारी किया गया है। सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं नगर के शिक्षाप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सीबीएसई से संबद्धता मिलने से विद्यार्थियों को अब राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी। साथ ही देश के अन्य राज्यों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने में भी छात्रों को सुविधा होगी।
लायंस क्लब चांपा के सदस्यों एवं विद्यालय से जुड़े पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह वर्षों के सतत प्रयास और सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सीबीएसई से संबद्धता के बाद विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे