Uncategorized

पूरे शिद्दत से याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू …

img 20240527 wa00096472676494348393383 Console Corptech

जांजगीर चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के तत्वाधान में राष्ट्र निर्माता, प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए 27 मई को हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी जांजगीर स्थित विधायक कार्यालय में पुष्पांजली अर्पित की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

सभा को संबोधित करते हुए जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही राष्ट्र निर्माता भी थे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में भारत स्तर पर अनेकानेक शिक्षण और चिकित्सा संस्थानों का निर्माण हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बड़ा स्नेह रखते थे, उनका मानना था कि बच्चे कल के भविष्य हैं, उन्हें वैज्ञानिक शिक्षा देकर ही देश को तरक्की के राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी, डॉ परस शर्मा, शिशिर द्विवेदी, देवकुमार पांडेय, लोकेश राठौर, आकाश तिवारी ने भी संबोधित किया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, अनुसूचित जाति विभाग शहर जिलाध्यक्ष हरदेव टंडन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भोजराम टंडन, श्रवण सिंह, रफीक खान, हृषिकेश उपाध्याय, पप्पू खान, संतोष साहू, अनिल गोंड, विजय प्रकाश तिवारी, पंचराम यादव, वर्षा सिंह, लच्छी लदेर, अभिषेक सिंह, चंद्रशेखर कश्यप, तुलेश्वर कौशिक, प्रीतम कौशिक, सुखराम गोंड, दिलीप कश्यप, जितेन्द्र दिनकर, अशोक सोनवानी, पवन कश्यप, अमन तिवारी, महेंद्र कश्यप, शक्ति गढ़ेवाल, कमलेश कुमार सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles