‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के काले हिरण संरक्षण की सराहना की …






जांजगीर-चांपा। 26 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 133वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में काले हिरण (Blackbuck) के सफल संरक्षण का विशेष रूप से उल्लेख किया।


प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके काले हिरण अब बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य के आसपास खुले मैदानों में फिर से दौड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की एक सुखद और प्रेरक कहानी बताया तथा छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि हर नागरिक का छोटा-सा प्रयास देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने देशवासियों को विज्ञान, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, भारत के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए युवाओं से रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताया।



इस अवसर पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में मन की बात के प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद सिकंदर खान,नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव,महामंत्री रामवल्लभ सोनी, उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सलीम मेमन,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष संतोष जब्बल,झुग्गी झोपड़ी के जिला सहसंयोजक गिरीश मोदी,मंडल अध्यक्ष सऊदीन अंसारी,जिला उपाध्यक्ष रियाज रजा,दुर्गा पटेल,धर्मेंद्र सोनी,रामचरण पटेल,लक्ष्मी पटेल, समसुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






