Uncategorized

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई …

img 20260501 wa00588990818392081433968 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज सूर्यवंशी (22 वर्ष) एवं दीपक सूर्यवंशी (30 वर्ष), दोनों निवासी पेण्ड्री, जांजगीर शामिल हैं।

img 20260501 wa00596297077080207626692 Console Corptech

बताया गया कि जिला प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं कोतवाली सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी तथा आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles