Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मनरेगा श्रमिकों का सम्मान, अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक …

img 20260501 wa00613969544402858346920 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस बड़े उत्साह, सम्मान और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमिकों के सम्मान एवं जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रमों का आयोजन कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान श्रमिकों को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
जिले की ग्राम पंचायत खोरसी, पचेड़ा, पचरी, धुरकोट एवं बूड़ेना सहित अन्य पंचायतों में मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए। ग्राम पंचायत खोरसी और बूड़ेना में श्रमिकों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं ग्राम पंचायत पचरी में भी श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति रही

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20260501 wa00676272867964435279167 Console Corptech

इस अवसर पर श्रमिकों को मनरेगा के तहत उपलब्ध रोजगार के अवसरों, समय पर मजदूरी भुगतान, रोजगार दिवस (प्रत्येक माह की 7 तारीख) तथा जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं व्यक्तिगत लाभ से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने, मातृत्व लाभ, श्रम कार्ड एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं के प्रति भी जागरूक किया गयाकार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को ‘वीबी जी रामजी योजना’ की जानकारी देते हुए योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों के श्रम, समर्पण और योगदान को सम्मान दिया गया। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे