Uncategorized

चांपा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई …

चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने धूप-दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और इंदिरा गांधी के जीवन तथा देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने मंच संचालन करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित किया। उन्होंने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। अंत में उन्होंने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय, पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन, पवन आर्य, गिरधर देवांगन, पवन साहू, समद बेग, हरदयाल तंवर, चंद्रदेव महंत, एम.डी. अली खान, पूर्व पार्षद डुग्गू प्रधान, अनिता प्रकाश, राजू शर्मा, राज अग्रवाल, पुनिराम देवांगन, स्वाति बंसियार, मुस्तकिम कुरैशी, विष्णु गाड़ा, नेतराम देवांगन, पंकज साधवानी, राका सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles