Uncategorized

चांपा शहर में संगठन सृजन के तहत बूथ 55–56 में कांग्रेस की मजबूत बैठक …

img 20260507 wa01086150323428510582522 Console Corptech

चांपा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत चांपा (शहर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 में आने वाले बूथ क्रमांक 55 व 56 में व्यापक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ममतामयी मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता चांपा (शहर) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी ने की।

बैठक में बूथ कमेटियों की मजबूती, घर-घर संपर्क, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की जमीनी तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। सुनील साधवानी ने उपस्थित पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं से सतत संवाद और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, उपस्थित रहे।

उन्होंने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के मंत्र पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों के अंतर्गत घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों तथा पूर्ववर्ती सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन और समन्वय को सफलता की कुंजी बताया।

img 20260507 wa0107851801112025467273 Console Corptech

वार्ड पार्षद दुर्गा कुर्रे ने बैठक को संबोधित करते हुए बूथ बैठकों की महत्ता रेखांकित की और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सेवक बुटू देवांगन, मंडल अध्यक्ष राज सरोज, चांपा ब्लॉक सचिव जीवन बंजारे, राकेश जोशी, बूथ 55 की अध्यक्ष सुनीता कुर्रे, तथा बूथ 56 के अध्यक्ष परदेशी केंवट सहित दोनों बूथों की 14-14 सदस्यीय टीमें उपस्थित रहीं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और युवा कांग्रेसजन भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पार्षद दुर्गा कुर्रे द्वारा किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles