Uncategorized

चांपा में सात दिवसीय श्रीमद्भगवद् गीता ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 26 जनवरी से …

img 20260123 wa00015023016104197280899 Console Corptech

चांपा। नगर में आध्यात्मिक चेतना और सुखद जीवन के मार्ग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीमद्भगवद् गीता ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक लक्ष्मी टाइपिंग, हजारी गली, अम्बे रेसिडेंसी, चांपा में संपन्न होगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

इस ज्ञानयज्ञ में प्रख्यात राजयोगिनी तपस्विनी ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा देवी (बिलासपुर) द्वारा श्रीमद्भगवद् गीता के गूढ़ रहस्यों एवं उसके सार पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। प्रवचनों के दौरान कर्म, अकर्म एवं विकर्म का बोध, ज्ञान योग, भक्ति योग एवं राजयोग के महत्व के साथ-साथ सृष्टि का आदि सत्य, कल्पवृक्ष कथा तथा सुख-शांति से परिपूर्ण जीवन जीने की विधियों पर सारगर्भित चर्चा की जाएगी।
इस आध्यात्मिक आयोजन का संचालन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ज्ञानयज्ञ में सहभागी बनें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles