Uncategorized

मृतक शिव सहीस के परिवार को हर माह ₹25 हजार देने का स्टाम्प पेपर पर दर्ज हुआ वादा, फिर हुआ अंतिम संस्कार …

img 20260911 wa0027276499121432193300 Console Corptech

चांपा। मृतक शिव सहीस के परिवार के बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं पारिवारिक लालन-पालन के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का लिखित इकरार किए जाने का मामला सामने आया है। इसके लिए 10 सितंबर 2026 को 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर लिखित दस्तावेज तैयार कर गवाही के समक्ष हस्ताक्षर किए गए हैं।

img 20260911 wa00288501529256266294221 Console Corptech

स्टाम्प पेपर पर लिखे इकरारनामे के अनुसार, थाना प्रभारी चांपा के पद पर पदस्थ रहने वाले संबंधित थाना प्रभारी द्वारा मृतक शिव सहीस के परिवार के बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं पारिवारिक लालन-पालन के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। दस्तावेज में यह भी उल्लेख है कि यह आर्थिक सहायता सतत एवं निरंतर रूप से जारी रहेगी। इकरारनामे में सहायता को जीवनभर जारी रखने की बात भी लिखी गई है। साथ ही माता-पिता के बाद बच्चों को भी यह सहायता दिए जाने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा मृतक के अंतिम संस्कार में हुए लगभग ढाई लाख रुपये के खर्च के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की बात भी दस्तावेज में दर्ज है।

50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हुआ लिखित इकरारइस पूरे मामले में खास बात यह है कि सहायता को लेकर मौखिक आश्वासन के बजाय ₹50 के स्टाम्प पेपर पर लिखित रूप से इकरार किया गया है। दस्तावेज में दिनांक 10/09/2026 अंकित है तथा संबंधित पक्षों एवं गवाहों के हस्ताक्षर भी दिखाई दे रहे हैं।
अब इस लिखित इकरार के आधार पर मृतक शिव सहीस के परिवार को भविष्य में मिलने वाली आर्थिक सहायता और उसके क्रियान्वयन पर सबकी नजर रहेगी।

Related Articles