Uncategorized

आशुतोष सोनी बने भाजपा जिला आईटी सेल के सहसंयोजक …

img 20260911 wa00488233671372518889722 Console Corptech

जांजगीर-चांपाभारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत आशुतोष सोनी को भाजपा जिला आईटी सेल का सहसंयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े एवं आईटी सेल जिला संयोजक अनिल शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।

आशुतोष सोनी छात्र जीवन से ही संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनके राजनीतिक एवं सामाजिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से हुई, जहां उन्होंने नगर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला आईटी सेल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर आशुतोष सोनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा एवं संगठन के कार्यों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशुतोष सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles