Uncategorized

देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, हसदेव नदी में बहे तीन युवक …

img 20260911 wa00551797670392219802717 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को हसदेव नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से तीन युवकों के बह जाने की सूचना है। घटना के बाद पिकनिक स्पॉट पर हड़कंप मच गया। साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार से चार युवक और चार युवतियां पिकनिक मनाने देवरी-चिचोली पहुंचे थे। सभी हसदेव नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बहने वाले युवकों में मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा; पवन लाल, निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी चौकसे कॉलेज, बिलासपुर के विद्यार्थी हैं। हालांकि, युवकों की पहचान एवं अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

img 20260911 wa00541775435974278834177 Console Corptech

SDRF ने संभाला मोर्चा, नदी में तलाश जारीघटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वहीं बलौदा पुलिस भी मौके पर तैनात है। नदी के तेज बहाव के बीच SDRF के जवान लगातार लापता युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। लापता युवकों के मिलने के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles