Uncategorized

आईटी-आईटीईएस ट्रेड के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक शैक्षणिक …

जांजगीर-चांपा।। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, भैंसो के कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं के आईटी-आईटीईएस ट्रेड के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत 27 नवंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), खरौद का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का हिस्सा था।

भ्रमण के दौरान आईटीआई के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार भारते एवं प्रशिक्षक एच.पी. पाटले तथा रोशन एल.पी. राठौर ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण लैबों का निरीक्षण कराया। उन्होंने कंप्यूटर एवं तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़े उपकरणों, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण गतिविधियों और उनकी कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने तकनीकी प्रशिक्षण की प्रक्रियाओं को समझा तथा व्यावहारिक कौशल, कार्यस्थल सुरक्षा और तकनीकी दक्षता से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य पढ़ाई के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करना और रोजगार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना है। आईटी-आईटीईएस ट्रेड के माध्यम से कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल सेवाओं का ज्ञान प्राप्त कर विद्यार्थी भविष्य में रोजगार के विभिन्न अवसरों के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य रमेश भार्गव के मार्गदर्शन में यह भ्रमण व्यावसायिक शिक्षिका पूजा वैभव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर व्याख्याता नीलिमा साहू, अनिल घिड़ोरे, व्यावसायिक शिक्षिका सीमा चंद्रा एवं सहायक ग्रेड-2 दीपक राज का सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और उपयोगी साबित हुआ।

Related Articles