छत्तीसगढ़जांजगीर चांपासक्ती

दीपक दुबे के नेतृत्व में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, विभिन्न जगहों में पौधरोपण कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील…

जांजगीर चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज इंटक प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ राम बांधा तालाब के पास, गार्डन, राघव जी मंदिर सहित अन्य जगहों में पौधरोपण किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है। प्रकृति का पूरा सिस्टम बिगड़ते जा रहा है, जिसका खामियाजा मनुष्य और जीव जंतु को भुगतना पड़ रहा है। दिनोंदिन प्रकृति विनाश की ओर है, जिसे बचाने सबकों सामने आने की जरूरत है। उन्होंने कहा पर्यावरण प्रदूषण की एक मुख्य वजह कारखानों की चिमनी से निकले जहरीले धूएं हैं। हालांकि सभी कारखानों में ईएसपी लगाने का दावा किया जाता है, लेकिन खर्चा अधिक होने के कारण इसका उपयोग कम ही किया जाता है, जिसका दुष्प्रभाव मनुष्य और जो जंतुओं पर पड़ रहा है। इस जहरीले धुएं की वजह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष इंटक महिला श्रीमती सुनीता दुबे
ने कहा जिस तरह अभी आसमान से आग बरस रहा है। सभी लोगों को छांव की जरूरत है, लेकिन पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई के कारण जंगल का आकार सिकुड़ रहा है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाकर उसकी देखभाल और सुरक्षा करने की अपील की है।कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार गोपाल जिलाध्यक्ष इंटक, शांति देवी यादव महिला इंटक जिलाध्यक्ष, अशफ़ाक़ कुरैशी जिलाध्यक्ष सक्ति,हीरालाल साहू जिला उपाध्यक्ष सक्ति,बोधिराम ब्लॉक अध्यक्ष सक्ति,ललित दुबे महामंत्री जांजगीर चाम्पा उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles