छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीतिक

छत्तीसगढ़ की जनता के मन में फिर कांग्रेस की सरकार बनाने की भावना, जांजगीर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान…

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रारंभ की गई बूथ चलो अभियान के अंतर्गत आज दुर्ग नगर निगम की पूर्व महापौर व जांजगीर ब्लाक कांग्रेस प्रभारी नीता लोधी का आज आगमन हुआ। सुश्री लोधी ने शहर के कई बूथों में जाकर बूथ कमेटियों का बारिकी से अवलोकन किया। इसी तारतम्य में नैला स्थित जूना तालाब के सामने सामुदायिक भवन में बूथ क्रमांक 80 व बूथ क्रमांक 81 में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सुश्री लोधी ने कहा कि बूथ के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस दौरान राज्य सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी सभी के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। इसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश के किसी भी हिस्से में जाने पर कांग्रेस का पुनः सरकार लाने की भावना प्रदेश की आम जनता में है। उन्होंने इस अवसर पर बूथ प्रभारियों से उपस्थित महिलाओं से शासन की योजना के संबंध में विचार विमर्श किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि पंचायत स्थानीय निकाय के चुनाव में जिस प्रकार हम सभी मेहनत करते है, उसी प्रकार आने वाले चुनाव में सभी मेहनत कर पुनः कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। बूथ क्रमांक 80 के प्रभारी व जिला कांग्रेस के महामंत्री आभास बोस ने कहा कि बूथ चलो अभियान का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। कांग्रेस का आम कार्यकर्ता इस अभियान से प्रभावित होकर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, महारथी बघेल, संतोष भोपालपुरिया, पवन कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरदेव टण्डन ने व आभार प्रदर्शन पार्षद भगवंतीन यादव ने किया। इस अवसर पर धुमदास मानिकपुरी, अजीत सिंह राणा, जग्गूदास मानिकपुरी, कमलाबाई, झूलबाई, रमौधी कश्यप, कुमारी यादव, लक्ष्मी यादव, मंदाकिनी, पार्वती कश्यप, साधीनबाई, सुषमा यादव, नोनीबाई चौहान, बुथकुंवर चौहान सहित वार्ड के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles