छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ …

🔴 तीन दिवसीय आयोजन 10, 11 और 12 फरवरी को  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी रंगारंग प्रस्तुति,छालीवुड सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा बांधेंगे समा,सामुहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का होगा आयोजन…

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 – का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 10 फरवरी को सुबह 11 बजे हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत होंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक जांजगीर-चाम्पा ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक, पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरवंश, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक, जांजगीर-चाम्पा नारायण चंदेल, पूर्व विधायक, अकलतरा सौरभ सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा राघवेन्द्र प्रताप सिह, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, भगवान दास गढेवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चाम्पा जय थवाईत होंगे।
     

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20240209 wa0032321191426463184889 Console Corptech

10 फरवरी को प्रातः 10 बजे सुनील तिवारी समूह की रंग झांझर प्रस्तुति, दोपहर 3 बजे से मलखम्भ (पामगढ़ के खेल प्रतिभाओं द्वारा), दोपहर 3.30 बजे से जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 6 बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और रात्रि 8 बजे से छालीबुड सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामुहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया जाएगा।

11 फरवरी को किसान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले – 11 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान सम्मेलन का शुभारंभ सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान प्रातः 10 बजे से वृहद किसान सम्मेलन, कृषि संगोष्ठी (उद्यान, पशुधन और मत्स्य पालन विभाग) कृषि वैज्ञानिकों का संवाद एवं कृषि यंत्रों की जीवन्त प्रदशर्नी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में सायं 5 बजे स्थानीय कलाकरो की प्रस्तुति, रात्रि 7.30 बजे श्रीमती पूर्णश्री राउत (ओडिसी नृत्य), रात्रि 8 बजे श्रीमती अल्का चन्द्राकर (फुलवारी समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं गीत) प्रस्तुति की जाएगी।

महोत्सव एवं कृषि मेला का समापन करेंगे सांसद गुहाराम अजगल्ले – जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 का समापन 12 फरवरी को सायं 4 बजे हाई स्कूल मैदान जांजगीर में सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान प्रातः 10 बजे से कृषि वैज्ञानिकों का संवाद उन्नत नश्ल पशु प्रदर्शनी एवं कृषि यंत्रो क जीवन्त प्रदर्शनी, दोपहर 12 बजे जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे से स्थानीय कलाकारो की प्रस्तुति, सायं 5 बजे से अनुराग धारा श्रीमती कविता वासनिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं गीत एवं रात्रि 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles