Uncategorized

महिलाओं से करोड़ो रूपये की ठगी,एजेंट फरार,भारी संख्या में महिलाए पहुँची कलेक्ट्रेट एवं चांपा एसडीएम कार्यालय…

img 20241125 wa00457963808628576057751 Console Corptech
जांजगीर कलेक्टर कार्यालय एवं चांपा एसडीएम कार्यालय में महिलाओं की भींड़…

जांजगीर- चांपा। जिले की महिलाएं करोड़ों रुपए की ठगी का शिकार हुई हैं।फ्लोरा फाउंडेशन मैक्स कंपनी में काम करने वाले लोगों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और जीवकोपार्जन को बेहतर बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी किए हैं। ठगी की शिकार हुई महिलाओं ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। इधर चांपा में संचालित कंपनी के कार्यालय को बंद कर एजेंट और संचालक फरार हो गए हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

फ्लोरा फाउंडेशन मैक्स कंपनी कोरबा के एजेंटों और संचालक ने यह ठगी की हैं। महिलाओं के नाम से करोड़ों रुपये लोन की राशि निकाली गई, जिसके बाद अपनी कंपनी के खाते में जमा करा लिया गया। महिलाओं को विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाकर छोटे छोटे व्यवसाय का सपना दिखाते थे। सभी महिलाए चांपा के आसपास ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

कलेक्टर एवं एसडीएम कार्यालय पहुँची महिलाए – फ्लोरा मैक्स कंपनी में ठगी का शिकार हुई सभी महिलाएं आज जांजगीर कलेक्टर कार्यालय और चांपा क्षेत्र सहित आसपास की महिलाएं चांपा एसडीएम कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुँची है।सभी महिलाओं का कहना है कि बैंक ने जो क़िस्त बांधा है उसे या तो कंपनी पटाय या फिर उसे वापस करें।

Related Articles