Uncategorized

बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत : कार्यकर्ताओं ने मनाया चांपा में रसोगुल्ला–झालमुड़ी संग जश्न …

img 20260505 wa0023127179605114228488 Console Corptech

चांपा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में चांपा नगर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं महाराजा सीताराम गुहा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई रसोगुल्ला एवं झालमुड़ी का वितरण कर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ खुशी साझा की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल की यह जीत कोई साधारण विजय नहीं, बल्कि तानाशाही और भय के वातावरण के खिलाफ निडर होकर मतदान करने वाले मतदाताओं की ऐतिहासिक जीत है। जनता ने निर्भीकता और उत्साह के साथ लोकतंत्र के पक्ष में मतदान कर परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। इसी जनभावना के सम्मान में नगर मंडल चांपा में यह आयोजन किया गया। रसोगुल्ला और झालमुड़ी का वितरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम आम जनमानस के सम्मान और बंगाल की अविस्मरणीय जीत के उत्सव के रूप में आयोजित है। मिठाइयों का स्वाद लेते हुए नागरिकों ने भी जीत की खुशी साझा की।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद देवांगन, पूर्व जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष जब्बल, जिला मंत्री गणेश श्रीवास, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गिरीश मोदी, सलीम मेमन, राजन गुप्ता, महाराजा सीता राम गुहा, विद्याभूषण गोपाल, मुकेश जायसवाल, भवानी गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष लव देवांगन, आकाश भोजवानी, विकास सोनी, सत्यप्रकाश सोनी, देवव्रत देवांगन, विक्रांत बघेल, संत सोनत, हितेश राज, संतोष देवांगन, सूर्यप्रकाश कंसारी, अखिलेश पांडे सहित भाजपा नगर मंडल चांपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे