Uncategorized

शैलेश शर्मा बने मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा संघ के नये अध्यक्ष …

img 20251008 wa00395624004219125767570 Console Corptech

चांपा। स्थानीय मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के नागरिकों की प्रतिनिधि पंजीकृत संस्था मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा संघ की आवश्यक बैठक सोमवार, 22 सितंबर को स्टेशन रोड स्थित सुमन लॉज में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी सत्र 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

सर्वसम्मति से समाज के वरिष्ठ पत्रकार शैलेश शर्मा को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। वे निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष शर्मा का स्थान लेंगे। इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से सत्यवीर शर्मा, राजेश तिवारी, अजय शर्मा, तिरिशा शर्मा, सुभाष शर्मा, विवेक शर्मा, शंकर शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश शर्मा, रमेश शर्मा, उदय शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा एवं गोवर्धन शर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए शैलेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया और उन्हें कार्यकारिणी के गठन का अधिकार सौंपा गया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी टीम में उदय शर्मा को सचिव तथा रमेश शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि अन्य पदाधिकारियों का चयन समाज के सभी लोगों से चर्चा के बाद किया जाएगा।

शैलेश शर्मा ने कहा कि समाज की एकजुटता और सेवा भावना को आगे बढ़ाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने आगामी अन्नकूट महोत्सव को सफल बनाने की तैयारी भी प्रारंभ कर दी है।

Related Articles