छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जोड़ों जोड़ों भारत जोड़ों, छोड़ों छोड़ों नफरत छोड़ों नारेबाजी के साथ चांपा के विभिन्न वार्डों से गुजरी भारत जोड़ों सह पदयात्रा…

चांपा। शहर के विभिन्न वार्डों में आज भारत जोड़ो सह पदयात्रा निकाली गई, जिसमें कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश और जिला कांग्रेस प्रभारी अर्जुन तिवारी व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा वार्ड नंबर 10. 11. 12 13. 14. 15. 16. 17. 18. 19 में भव्य भारत जोड़ो सह पदयात्रा निकाली गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech


पदयात्रा के जरिए कांग्रेसजन आम जनता से भेंट करते हुए जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ो के नारेबाजी करते हुए विभिन्न वार्डों से गुजरी। सुभाष चौक, बेरियर चौक, संजय नगर में हरदेव देवांगन ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा अंडरब्रिज से आगे पार्षद डुग्गू प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा में शामिल हुई। यात्रा भोजपुर चौक, प्रधान चौक, चर्च रोड होते हुए कोटाडबरी मिनीमाता चौक जैतखाम के पास में समापन हुई। समापन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। पदयात्रा का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी व नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने किया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनो का आभार पदयात्रा प्रभारी पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने जताया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्य अध्यक्ष सुनील साधवानी, नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विष्णु विश्वकर्मा, कृष्णराव भूरे, उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, पार्षद नागेंद्र गुप्ता, पुसऊ सिदार, डुग्गू प्रधान, रंजन कैवर्त, अवधेश यादव, तमिन्द्र देवांगन, अनिल रात्रे, पुरषोत्तम देवांगन, शिवा साहू, भीषम राठौर, अमरजीत सलूजा, किशन सोनी, उपकार सिंह ढिल्लो, किशन शर्मा, विपीन देवांगन, पंकज शुक्ला, अजय शर्मा, दुर्गा कुर्रे, अंशुमन दुबे, छोटू विश्वकर्मा, राकेश जोशी, घनश्याम देवांगन, हरीश पांडेय, अनिल मोदी, प्रकाश अग्रवाल, गोविंदा वैष्णव, अंजुम अंसारी, अनिल बनकर, मणिक मसीह, भागीरथी दुबे, सुरेश देवांगन, इक़बाल अंसारी, विजय नामदेव, साजिद खान, अनिल देवांगन, गजेंद्र देवांगन, जीवन बंजारे, जफर अंसारी, हसन कुरैशी, श्यामलाल देवांगन, शिवशंकर निषाद, राजू देवांगन, गौतम चौहान, विष्णु गाड़ा, मोनी पाठक, गौरीबाई देवांगन, रमेश प्रजापति, राजू बोहरा, टिकेंद्र यादव, योगेश वासवानी, सन्नी साधवानी, राम साधवानी, दीपक साधवानी, राजू यादव, इतवारी यादव, रामलाल यादव, दीपेश बरेठ, छबिलाल यादव, निर्मल सिंह, आशीष साहू, भांचा खान आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles