Uncategorized

ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार,चोरी गई ट्रॉली बरामद …

img 20251123 wa00722697130456815969877 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना मालखरौदा पुलिस ने ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी हुई ट्रॉली भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

27 अक्टूबर की रात हुई थी चोरी – ग्राम कनाईडीह निवासी चेतन प्रसाद चंद्रा ने 06 नवम्बर 2025 को थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली (क्रमांक MP 26 EA 0142), जिसे उन्होंने 26 वर्ष पूर्व खरीदा था, घर के सामने खड़ी थी। 27 अक्टूबर की रात ट्रॉली—जिसकी कीमत लगभग 16,000 रुपये बताई गई—स्थान से गायब मिली।प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

WhatsApp Image 2026 01 22 at 09.43.501 Console Corptech

एसपी और एएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम – मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में टीआई प्रवीण राजपूत ने टीम गठित कर पतासाजी शुरू की।

दो आरोपी हिरासत में, मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में खुले राज जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम सुखदा निवासी दो युवक चोरी में शामिल हो सकते हैं।
हिरासत में लिए गए आरोपी—

  1. सुमित कुमार चंद्रा, पिता श्याम चंद्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सुखदा
  2. शानू कुमार चंद्रा, पिता दुकालू चंद्रा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सुखदा (थाना क्षेत्र पुलिस चौकी फगूरम)

मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में दोनों ने ट्रॉली चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई ट्रॉली बरामद की गई।आरोपियों के अपराध प्रमाणित होने पर 22 नवम्बर 2025 को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण राजपूत (थाना प्रभारी मालखरौदा), स.उ.नि. दिलीप सिंह खलखो, आरक्षक बेठियार सिदार, शरद सिदार और हरीश चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles