Uncategorized

पत्रकारों व परिजनों के लिए निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विधायक ब्यास बोले— पत्रकार साथी स्वस्थ रहें, मस्त रहें, व्यस्त रहें …

img 20260105 wa00212701356910396908830 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। समाजसेवी एवं वेद विषारद स्व. डॉ. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जांजगीर में रविवार को पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान से समाज की सेवा करते हैं और पत्रकार समाज का अभिन्न अंग हैं, जो निरंतर जनहित में कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकार साथियों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि पत्रकार साथी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और व्यस्त रहें—यही कामना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों की मांग पर इस तरह का स्वास्थ्य शिविर वर्ष में एक बार नहीं, बल्कि हर छह माह में भी आयोजित किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20260105 wa00223696403464222190821 Console Corptech

शिविर में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि जिला मुख्यालय में पहली बार पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह का सराहनीय आयोजन किया गया है, जिसे नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए।
संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संचालक डॉ. लोकेंद्र कश्यप ने बताया कि मेगा हेल्थ कैंप में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, 2डी ईको, ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट, HbA1c, ऑक्सीजन सैचुरेशन, बीएमआई, सीबीसी, सीरम क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट) एवं डेंटल चेकअप सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं।

img 20260105 wa00203709838695439409694 Console Corptech

शिविर में 25 लोगों ने आंखों की जांच कराई, 30 से अधिक लोगों का ईसीजी किया गया, जबकि 65 लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर को लेकर पत्रकारों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पार्षद अरमान खान, राधे थवाईत, कृष्णा, पंकज यादव, आर्यन सिंह, परमेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं आमजन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में संजीवनी हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles