Uncategorized

कलेक्टर की अध्यक्षता में वजन त्यौहार के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित …

img 20260204 wa00005347231294491655019 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में 09 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले “वजन त्यौहार” की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत परियोजनाओं को जोन एवं क्लस्टर में विभाजित कर जोनल अधिकारी नियुक्त करें तथा क्लस्टरवार वजन की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को वजन त्यौहार के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

  जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि जिले में 09 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का वजन किया जाएगा। इसके लिए विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारियों द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन 3 से 5 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण भी किया जाएगा, जिसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त कार्ययोजना बनाई गई है। वजन त्यौहार के प्रचार-प्रसार हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन भी करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles