Uncategorized

चांपा की पहचान हसदेव लोक महोत्सव – राजेश अग्रवाल …

img 20250205 wa00133107286319100577231 Console Corptech
फाइल फोटो

चांपा। राजेश अग्रवाल के पूर्व नगर पालिका के अध्यक्षीय कार्यकाल में चांपा में उनकी अनेकों उपलब्धियों में से एक हसदेव महोत्सव भी है, उनके द्वारा जांजगीर के जाजल्य देव लोकमहोत्सव की तर्ज पर चांपा नगर में भी भव्य हसदेव महोत्सव का आयोजन की शुरूआत की गई थी, जिसे आज भी नगर के लोग याद कर रहे हैं और पुनः हसदेव महोत्सव करवाने की इच्छा भी जाहिर कर रहे हैं। व्यापार मेला, रोजगार मेला, स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन का मौका, मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान, भव्य कवि सम्मेलन, बॉलीवुड सिंगर नाइट अनेक कार्यक्रमों से हसदेव महोत्सव चांपा नगर की एक अलग पहचान बन गया था। बिना किसी सरकारी अनुदान के राजेश अग्रवाल ने चांपा के नागरिकों के सहयोग से हसदेव महोत्सव की शुरुआत की। विगत कई वर्षों से यह आयोजन के नहीं होने से चांपा की जनता हतोत्साहित महसूस कर रही है।
अतः लोगों के दिल के दर्द को समझते हुए राजेश अग्रवाल के द्वारा पुनः हसदेव महोत्सव को करवाने का वायदा चांपा की जनता से किया है, उनके द्वारा अपने संकल्प पत्र में हसदेव महोत्सव को प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक बताया गया है। अगर चांपा की जनता नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में उनका चुनाव करती है तो अगले माह में ही हसदेव महोत्सव करवाया जाएगा ऐसी घोषणा उन्होंने की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles