Uncategorized

गौतम खट्टर की गिरफ्तारी पर सवाल, हिंदू रक्षा वाहिनी का विरोध प्रदर्शन …

img 20260428 wa00617289735409346670790 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। अकलतरा के शास्त्री चौक में हिंदू रक्षा वाहिनी के तत्वाधान में हिंदू समाज के युवा गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू रक्षा वाहिनी के संयोजक महंत सर्वेश्वर दास महाराज (कोटमी सोनार) ने कहा कि गोवा पुलिस ने दबाव में आकर गौतम खट्टर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि खट्टर द्वारा कही गई बातें तथ्यों पर आधारित हैं, इसके बावजूद इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इस दौरान पवन यादव, मनोज मिश्रा, गोपेश तुलस्यान, सुबोध थवाईत, पुरुषोत्तम नामदेव और सोनवानी ने भी अपने विचार रखते हुए गिरफ्तारी की निंदा की और निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यक्रम में महंत गिरवर दास महाराज सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाए, धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गिरवर दास महराज जी,प्रेमसागर कश्यप, राधेश्याम साहू,ललित सोनी, लुकेश साहू,दशरथ नामदेव, आयुष शर्मा, संजू सिंह,श्यामा चौधरी,राजकुमार बंजारे सिद्धार्थ अवस्थी, शिवकुमार पटेल, दुर्गेश बघेल, लखन साहू, जगदीश पटेल, केशव साहू, आदित्य शर्मा, ललित साहू, जगदीश ठाकुर, रवि साहू, सुरेश यादव, पप्पू साहू, संजय साहू, राजेश जायसवाल, धनेश यादव, मोहन साहू, श्यामलाल यादव, घनश्याम साहू, कमल कुमार निषाद, विजय साहू, रूपेश यादव, शेखर पटेल, संजय सेन, दशरथ नागेश, धनेश्वर यादव, कोमल निषाद, श्याम नागेश, हरप्रसाद देवांगन, बलराम कुमार निषाद, विजय देवांगन, रूपेश पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे