Uncategorized

43 लाख की लागत से सामुदायिक भवन व चबूतरा निर्माण को मिली स्वीकृति …

img 20260512 wa0006467065319998984949 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवनों एवं चबूतरा निर्माण के लिए कुल 43 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के पश्चात विभागीय संचालनालय द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-4 में सिंधी धर्मशाला के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख 18 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक-14 के सारथी मोहल्ला में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख 38 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-15 स्थित सिटी क्लब जांजगीर में बहादुर गुरुजी स्मृति सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड क्रमांक-2 में रहसबेड़ा के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख 10 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।
उप मुख्यमंत्री ने सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका क्षेत्र में इन निर्माण कार्यों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे