Uncategorized

चांपा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर चांपा पुलिस की कार्रवाई …

चांपा। यातायात सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चांपा पुलिस ने शुक्रवार की रात 8 बजे विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। लायंस चौक पर एसडीओपी लोकेश बंसल एवं थाना प्रभारी कमलेश शेण्डे पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान ट्रिपल सवारी करने, बिना नम्बर प्लेट,तेज रफ्तार से वाहन चलाने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जप्ती कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। विशेष रूप से लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहनों में ट्रिपल सवारी से बचने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles