Uncategorized

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला जांजगीर का चुनाव संपन्न,पूनम अध्यक्ष ,अनीता सचिव एवं ममता कोषाध्यक्ष नियुक्त …

img 20260320 wa00434829409384161509879 Console Corptech

जांजगीर-चांपा । मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला जांजगीर का चुनाव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2026 -27 हेतु सत्संग भवन नैला जांजगीर में संपन्न हुआ मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्षजोन 4 अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के निर्देशानुसार एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनाव संपन्न कराया गया चुनाव संपन्न उपरांत पुनः अध्यक्ष की जवाबदारी पूनम अग्रवाल को सोपा गया। इसी प्रकार सचिव के रूप में श्रीमती अनीता अग्रवाल और कोषाध्यक्ष रूप में श्रीमती ममता मोदी को जवाबदारी दी गई। चुनाव संपन्न उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने समस्त सदस्यों का अभिवादन किया और मुंह मीठा करा कर कार्यभार ग्रहण किया। अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि शाखा ने मेरी काबिलियत को देखते हुए मुझे पुनः अध्यक्ष बनाया है जिसका मैं निर्वहन भली-भांति करूंगी जिस प्रकार शाखा के द्वारा लगातार साल भर बढ़ चढ़कर कार्य किया गया है इस प्रकार आगामी वर्ष सभीप्रकार के जनहित कार्य संपादित किया जाएगा शाखा के सदस्यों द्वारा साल भर मुझे इतना स्नेह और सम्मान दिया है मैं उनके स्नेह और सम्मान का अभिवादन करती हूं और उनके द्वारा पुनः मुझ पर विश्वास करते हुए अध्यक्ष बनाने के लिए मैं हृदय से आभारी हूं और समस्त सदस्यों के साथ मिलकर वर्ष भर इसी तरह कार्य संपादित किया जाएगाउक्त चुनाव में प्रांतीय निर्देश श्रीमती सुनीता मोदी प्रांतीय संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, श्रीमती पूनम जगनी, श्रीमती बबीता गर्ग, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती संतोष अग्रवाल, श्रीमती मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles