Uncategorized

बैरियर चौक में आन-बान और शान से फहराया तिरंगा …

चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के प्रवेश द्वार आजाद चौक (बैरियर चौक) में 15 अगस्त को तिरंगा झंडा आन-बान और शान के साथ फहराया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी लक्ष्मीचंद देवांगन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

आजाद चौक में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस आयोजन में प्रत्येक वर्ष नगर के किसी विशिष्ट समाजसेवी अथवा प्रतिष्ठित नागरिक को ध्वजारोहण का अवसर दिया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी लक्ष्मीचंद देवांगन ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और मोहल्लेवासियों के बीच मिठाई एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद जीबु आर्य, पवन साहू तथा पार्षद भगवती संतोष देवांगन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जीतबहादुर साहू, रोहित देवांगन और शिव निषाद ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कुमार देवांगन, गिरधारी देवांगन, भूपेंद्र देवांगन, आरिफ मेमन, हानिफ कुरैशी, पोलार्ड, ओम श्रीवास, रवि श्रीवास, गणेश देवांगन, नारायण देवांगन, फिरकी राम साहू, महेश्वर ढीमर, सम्मत खान, अजय यादव, किशन देवांगन सहित मोहल्लेवासियों एवं स्थानीय नागरिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी कार्यकर्ता भवानी प्रसाद गुप्ता ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं मोहल्लेवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही ऐसे देशभक्ति से जुड़े आयोजन सफल होते हैं। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles